Pages

Showing posts with label वांङमय. Show all posts
Showing posts with label वांङमय. Show all posts

Thursday, August 4, 2011

ऐसा विलक्षण समय कभी हजारों लाखों वर्षों बाद आता है


महर्षि अरविन्द कह गये हैं कि ''अतिमानसिक दिव्यता नीचे आकर मानव-प्रकृति का सामूहिक रूपान्तरण करना चाहती हे ।'' यही बात परमपूज्य गुरुदेव ने अपने शब्दों में इस प्रकार कही है-''इन दिनों मनुष्य का भाग्य और भविष्य  नये सिरे से लिखा और गढ़ा जा रहा है । ऐसा विलक्षण समय कभी हजारों लाखों वर्षों बाद आता है ।'' इन्हें चूक जाने वाले सदा पछताते रहते हैं और जो उसका सदुपयोग कर लेते हैं, वे अपने आपको सदा-सवर्दा के लिए अजर-अमर बना लेते हैं ।
- वाङमय-१-९.८

Monday, July 18, 2011

स्वाध्याय की उपेक्षा करके कोई व्यक्ति अपने आत्मिक स्तर को ऊँचा उठा सकता और न स्थिर रख सकता है

मैले कपड़े को साफ करने के लिए जो उपयोगिता साबुन की है वही मन पर चढ़े हुए मैलों को शुद्ध करने के लिए स्वाध्याय की है । मनुष्य के पास सर्वोत्तम विशेषता उसकी बुद्धि की ही है और इन विचारों का सही एवं सुसंस्कृत बनना स्वाध्याय पर निर्भर है । श्रेष्ठ पुरुषों की कमी, उनके पास समय का अभाव और अपने लिए भी समुचित फुरसत की कमी रहने के कारण प्रायः उपयुक्त सत्संग की व्यवस्था बन सकना कठिन है । ऐसी दशा में जीवन-निमार्ण के श्रेष्ठ साहित्य का अध्ययन ही सत्संग की आवश्यकता को पूरी करता है । जिस प्रकार भोजन  त्याग कर शरीर को जीवित रख सकना कठिन है, इसी प्रकार स्वाध्याय की उपेक्षा करके, उसका परित्याग करके कोई व्यक्ति न तो अपने आत्मिक स्तर को ऊँचा उठा सकता और न स्थिर रख सकता है । बिना पढ़े लोगों के लिए भी उचित है कि वे श्रेष्ठ-साहित्य का श्रवण किया करें । दुभिर्क्ष काल में जिस प्रकार साधन सम्पन्न लोग भूखों मरते हुओं को अन्न की व्यवस्था जुटाते हुए पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं उसी प्रकार स्वाध्यायशील सज्जनों का कर्तव्य है कि जीवन-निमार्ण साहित्य अपने घर के तथा बाहर के अशिक्षितों को पढ़कर सुनाया करें और उनके आत्मिक जीवन को अपने पसीने से सींच कर हरा-भरा रखने का पुण्य प्राप्त किया करें ।
- वाङमय-६६-पृष्ठ-५.९

Sunday, July 17, 2011

विचार बीज हैं और कार्य उसका फल

विचार बीज हैं और कार्य उसका फल । किसान की बीज बोने की प्रक्रिया ही कालान्तर में धान्य राशि के रूप में प्रकट होती है । संसार को फलता-फूलता सुखी और संतुष्ट देखना हो तो उसका एकमात्र उपाय यही है कि जनता को धार्मिक विचार अधिकाधिक मात्रा में दिए जाएँ । यह विचार एक चतुर किसान की तरह ही होना चाहिए । जो एक दिन बीज बोकर ही निश्चिन्त नहीं हो जाता वरन अपने खेतों में रोज-रोज खाद, पानी, निराई, गुड़ाई, रखवाली आदि की क्रियाएँ करता ही रहता है ।
- वाङमय-६६-पृष्ठ-३.१२

Wednesday, July 13, 2011

बेटा! जब तुम सोते हो, मेरा या गायत्री माता का ध्यान करते हो तब मैं तुम्हारी चेतना में प्रवेश कर तुम्हें सुधारता हूँ

 ''गुरुदेव! जब हम आपके सामने नहीं होते, कहीं दूर कार्यक्षेत्र में काम कर रहे होते हैं अथवा अपने-अपने घरों में सो रहे  होते हैं, तब भी आपको हमारा ध्यान रहता है?'' उन्होंने आँख में आँसू लाकर कहा था-''बेटा! जब तुम सोते हो, मेरा या गायत्री माता का ध्यान करते हो तब मैं तुम्हारी चेतना में प्रवेश कर तुम्हें सुधारता हूँ । तुम्हारी चेतना के कण-कण को बदलता हूँ । शरीर से न रहने पर तो यह काम और अधिक व्यापक क्षेत्र में करूँगा, क्योंकि मुझे एक करोड़ साधक तैयार करने हैं । मुझे अपने एक-एक शिष्य व जाग्रतात्मा का ध्यान है ।'' यह आश्वासन है इस दैवीसत्ता का । यदि हम साधना द्वारा उनसे जुड़े रहें, उनकी दैवीसत्ता को सूर्यमण्डल के मध्य स्थितमान ध्यान करें तो पायेंगे कि पवित्रता सतत बढ़ रही है व शक्ति की निरंतर वर्षा हो रही है । जब तक अंतिम आदमी उनसे जुड़ा मुक्त नहीं हो जाता, उनकी सत्ता सक्रिय है-युगऋषि के रूप में । कृतसंकल्प है हमें बदलने को तथा सतयुग लाने को । फिर मन में कैसा असमंजस, कैसा उहापोह?
-  वाङमय भाग-१-८.४२

Monday, July 11, 2011

असुरता को नष्ट करने वाले जब कभी भी अभियान हुए हैं, उनके प्रतिरोध के लिए असुरों ने पूरी शक्ति से प्रत्याक्रमण किये हैं

 जब समुद्र मथा गया था तो उसमें से सबसे पहले विष, फिर वारुणी, उसके बाद अन्य रत्न निकले थे । युग निर्माण के लिए, मूर्छित समाज को जाग्रत करने के लिए भी गायत्री संस्था द्वारा वह अमृत निकालने के लिए समुद्र-मंथन का कार्य हो रहा है, जिसे पीने से यहाँ के निवासी इस देवभूमि को अमरों, भूसुरों की निवास-स्थली प्रत्यक्ष रूप में दिखा सकें ।
यह समुद्र-मंथन ठीक प्रकार से चल रहा है या नहीं, इसकी प्रारम्भिक परीक्षा यही है कि इसमें कितना विष निकलता है, यह देखा जाय, जब सड़ी हुई कीचड़ की नाली साफ की जाती है तो उसमें से नाक फाड़ने वाली बदबू उड़ती है । दुर्बुद्धि की, संभावनाओं की, स्वार्थपरता और पाखण्ड की कीचड़, बहुत दिनों से हमारे धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में पड़ी सड़ रही है, उसे साफ किया जा रहा है तो वे तत्व जिनके स्वार्थों को हानि पहुँचती है, स्वभावतः विरोध करेंगे । असुरता को नष्ट करने वाले जब कभी भी अभियान हुए हैं, उनके प्रतिरोध के लिए असुरों ने पूरी शक्ति से प्रत्याक्रमण किये हैं । 
- वाङमय भाग-६६-३.९

Friday, July 8, 2011

गुरुजी आज भी हममें से प्रत्येक से पूछ रहे हैं

गुरुजी आज भी हममें से प्रत्येक से पूछ रहे हैं-''अपने विशाल परिवार में कहीं सच्च्ी आत्मीयता का कितना अंश विद्यमान है, यह जानने की इच्छा होती है? हमारी आत्मीयता की एक ही कसौटी है कि हमारा दर्द किस-किस की नसों में कितनी मात्रा में भर चला और हमारी आग की कितनी चिनगारियाँ, कितने अंशों में, किसके कलेजे में सुलगने लगी? किसने हमारे प्राणों से सींचे गए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया? कौन स्वार्थ और अहंकार का बलिदान कर इस संगठन के लिए समर्पित हुआ? ये सवाल अपने प्रत्येक परिजन से है । हम इन स्वजन-सहचरों को उनके सामयिक एवं अनिवार्य र्कत्तव्यों में संलग्न होने के लिए अभीष्ट प्रेरणा को फलितार्थ होते देखना चाहते हैं ।''
- वांङमय-१- ८.२६

Thursday, July 7, 2011

जो हमें प्यार करता हो, उसे हमारे मिशन से भी प्यार करना चाहिए

युगद्रष्टा पूज्य गुरुदेव के शब्दों में घोषित करें तो ''(हमारे मिशन) युग निर्माण योजना के अंतर्गत प्रबल प्रयास यह किया जा रहा है कि समस्त मानव जाति को प्रेम, सौजन्य, सद्भाव, आत्मीयता, समता, ममता आदि उच्च् अध्यात्म आदश्र् की आधारशिला पर एकत्रित और संघबद्ध किया जाये ।''

''जो हमें प्यार करता हो, उसे हमारे मिशन से भी प्यार करना चाहिए । जो हमारे संगठन की उपेक्षा-तिरस्कार करता है, लगता है वह हमें ही उपेक्षित-तिरस्कृत कर रहा है । व्यक्तिगत रूप से कोई श्रद्धावान है, उसके लिए कुछ करता है, सोचता है तो लगता है, मानो हमारे ऊपर अमृत बिखेर रहा है और चंदन लेप रहा है । किन्तु यदि केवल हमारे व्यक्तित्व के प्रति ही श्रद्धा है, शरीर से ही मोह है, उसी को प्रशस्ति पूजा की जाती है; यदि मिशन की बात ताक पर उठाकर रख दी जाती है तो लगता है हमारे प्राण का तिरस्कार करते हुए केवल मृत शरीर पर पंखा डुलाया जा रहा है ।''
- वांङमय-१-८.२५, ८.२६

Sunday, June 26, 2011

हमारे सतयुगी सपनों का महल

आज मनुष्य को जीना कहाँ आता है? जीना भी एक कला है । सब आदमी खाते हैं, पीते हैं, सोते हैं और मौत के मुँह में चले जाते हैं, किन्तु जीना नहीं जानते । जीना बड़ी शानदार चीज है । इसको संजीवनी विद्या कहते हैं-जीवन जीने की कला । यहाँ हम अपने विश्वविद्यालय में, शांतिकंुज में जीवन जीने की कला सिखाते हैं और यह सिखाते हैं कि आज के गए-बीते जमाने में आप अपनी नाव पार करने के साथ-साथ सैकड़ों आदमियों को बिठाकर पार किस तरह से लगा पाते हैं? 
- वाङमय-६८-पृष्ठ-१.४०

शांतिकुंज धर्मशाला नहीं है । यह कॉलेज है, विश्वविद्यालय है । कायाकल्प के लिए बनी एक अकादमी है । हमारे सतयुगी सपनों का महल है । आपमें जिन्हें आदमी बनना हो, बनाना हो, इस विद्यालय की संजीवनी विद्या सीखने के लिए आमंत्रण है । कैसे जीवन को ऊँ चा उठाया जाता है, समाज की समस्याओं को कैसे हल किया जाता है? यह आप लोगों को सिखाया जाएगा । दावत है आप सबको । आप सबमें जो विचारशील हों, भावनाशील हों, हमारे इस कार्यक्रम का लाभ उठाएँ । अपने को धन्य बनाएँ और हमको भी ।
- वाङमय-६८-पृष्ठ-१.४१

Thursday, June 23, 2011

राम कृष्ण परमहंस की 'काली' में जो चमत्कारी शक्ति थी वह उनके श्रद्धारोपण से ही उत्पन्न हुई थी

एक साधक अपनी श्रद्धा के बल पर धातु और पत्थर से बनी प्रतिमाओं से चमत्कारी प्रतिक्रिया उत्पन्न कर लेता है, दूसरा अपनी अनास्था के कारण जीवन्त देव मानवों के अति समीप रहने पर भी कोई लाभ नहीं ले पाता । एकलव्य ने मिट्टी से बनी द्रोणाचार्य प्रतिमा से वह अनुदान प्राप्त कर लिया था जो पाण्डव सचमुच के द्रोणाचार्य से भी प्राप्त नहीं कर सके थे । मीरा के 'गिरधर गोपाल' और राम कृष्ण परमहंस की 'काली' में जो चमत्कारी शक्ति थी वह उनके श्रद्धारोपण से ही उत्पन्न हुई थी और उन्हीं के लिए फलप्रद सिद्ध होती रही । यन्त्र-तन्त्रों की सिद्धि में विधि-विधानों की इतनी भूमिका नहीं होती, जितनी साधक के श्रद्धा, विश्वास की ।
वाङमय-२२-१.८९

Tuesday, June 21, 2011

मेरी बात पर विश्वास रखना कि भारतीय संस्कृति का ही अलख अब चारों दिशाओं में गूँजने जा रहा है


शिशिर ऋतु में पूज्य गुरुदेव अपने कक्ष से बाहर धूप में बैठते थे । लेखन-शोध से सम्बन्धित कार्यकर्ताओं को वहीं बुलाकर चर्चा करते थे । वहीं र्निदेश देते-देते एकाएक गंभीर हो उठे, बोले- ''लड़को! कहीं तुम्हें अविश्वास तो नहीं होता, मेरे कथन पर कि सतयुग वास्तव में आनेवाला है । मैंने जो कुछ भी पिछले दिनों लिखा है, महाकाल के आदेश से लिखा है । मेरी नब्बे प्रतिशत से अधिक चेतना अब सूक्ष्म जगत में सक्रिय है व ऋषिसत्ताओं के साथ नये युग का सरंजाम जुटा रही है । तुम देखना कि मेरे कहे गये ये वाक्य, लिखी हुई एक-एक पंक्ति बम का धमाका करेंगी व देखते-देखते विचार क्रांति का स्वरूप तुम्हें दस-पन्द्रह वर्ष में ही दिखाई देने लगेगा । विश्व का सारा ढाँचा बदल जायेगा । मेरी बात पर विश्वास रखना कि भारतीय संस्कृति का ही अलख अब चारों दिशाओं में गूँजने जा रहा है ।''
- वांङमय-१-८.४३


Friday, June 17, 2011

तुम्हारी इस गरीबी में ही तुम्हारी शान है

पूज्यवर ने एक आदर्श आचार संहिता के नाते प्रत्येक परिजन से (शांतिकुंज में) प्रवेश के समय एक ही बात कही थी कि- ''तुम सब यह मानकर चलना कि यह तुम्हारी ओढ़ी हुई गरीबी है । तुम्हारी इस गरीबी में ही तुम्हारी शान है । कभी किसी से भीख मत माँगना एवं जो भी कोई तुम्हें व्यक्तिगत रूप से दे, उसे अपना न मानकर माताजी को दे देना ताकि वह समष्टिगत रूप से बँट सके । जिस दिन तुम्हें दीन-हीन याचक माना जाने लगेगा, तुम पर भेंट तो न्यौछावर होगी, घर जाकर भी तुम्हें तुम्हारे वाक्-कौशल से प्रभावित हो कोई न कोई कुछ दे जायेगा, पर बेटा उसी दिन से तुम्हारा ब्रह्मतेज समाप्त होने लगेगा । माताजी के दिए पैसे से तुम चने खाकर संतोष कर लेना, पर दूसरों के दिये बादाम मत खाना । जिस दिन इस स्तर का ब्राह्मत्व तुम्हारे अंदर उतर गया, मानो एक लोकसेवी का सही मानों में उदय हो गया ।''
वांङमय-१-८.३७